जल्द ही भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro Plus

Update: 2023-10-10 05:52 GMT
Xiaomi की सहायक कंपनी Redmi यूजर्स के लिए लोकप्रिय Redmi Note लाइनअप पेश करने की तैयारी कर रही है। Redmi Note 13 सीरीज की ही बात करें तो कंपनी ने इस सीरीज को घरेलू बाजार में लॉन्च किया है। ऐसे में भारतीय ग्राहक भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Redmi Note 13 Pro+ की जल्द ही एंट्री होने वाली है
अगर आप भी Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro Plus का इंतजार कर रहे हैं तो खुश हो जाइए। Redmi Note 13 Pro Plus को लेकर नया अपडेट सामने आया है। Xiaomi बहुत जल्द भारतीय यूजर्स के लिए Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दरअसल, Xiaomi के इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म (BIS सर्टिफिकेशन) पर स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 13 Pro+ को मॉडल नंबर 23090RA98I के साथ स्पॉट किया गया है। इसे भारत में Redmi Note 13 Pro+ के जल्द लॉन्च का बड़ा संकेत माना जा सकता है।
Redmi Note 13 Pro+ कब लॉन्च हो सकता है?
Redmi Note 13 Pro Plus 5G की भारत में लॉन्चिंग को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन इस साल के अंत तक देश में दस्तक दे सकता है। हालांकि ट्रेंड पर नजर डालें तो Redmi साल के पहले महीने जनवरी में ही नए स्मार्टफोन लॉन्च करता रहा है। Redmi Note 12 सीरीज की बात करें तो कंपनी ने इस सीरीज को इसी साल 5 जनवरी को पेश किया था। हालाँकि, अभी तक Xiaomi की ओर से नए फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Redmi Note 13 Pro+ को इन फीचर्स के साथ पेश किया गया है
Redmi Note 13 Pro Plus 5G फोन को चीन में 12GB और 16GB रैम विकल्प के साथ पेश किया गया है। वहीं, इस फोन को 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
Tags:    

Similar News

-->