नई दिल्ली: Redmi K100 सीरीज को कंपनी मार्केट में दो दिन बाद लॉन्च करने जा रही है। Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए तय है जिसमें अब थोड़ा ही समय बचा है। सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट को लेकर लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट मिलता है। Redmi K100 में Snapdragon 8 चिप होने का खुलासा हुआ है। फोन में 16GB रैम बताई गई है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का भी पता यहां से चलता है। आइए जानते हैं Redmi K100 लॉन्च से पहले अभी तक की सभी खास बातें।
Redmi K100 सीरीज लॉन्च 27 अक्टूबर को है। कंपनी बहुचर्चित स्मार्टफोन सीरीज को सबसे पहले घरेलू मार्केट में उतारेगी। सीरीज में तीन मॉडल शामिल होने की चर्चा है जिसमें स्टैंडर्ड Redmi K100, Redmi K100 Pro, और Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकता है। अब लॉन्च से पहले वनिला Redmi K100 को लेकर अहम खुलासा हुआ है। Redmi K100 को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक पोस्ट के अनुसार, गीकबेंच पर फोन का मॉडल नम्बर M786BC मेंशन किया गया है
Redmi K100 में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm का SM8750 चिपसेट बताया गया है जिसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट कहा जा रहा है। फोन के चिपसेट में 6 कोर 3.53GHz पर क्लॉक बताए गए हैं। जबकि दो कोर 4.32GHz पर क्लॉक्ड बताए गए हैं। साथ में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Adreno 830 GPU मिलने वाला है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 OS के साथ आने वाला है।
Redmi K100 में 16GB की रैम मिल सकती है। फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी यहां पता चलते हैं। सिंगल कोर टेस्ट में इसने 2705 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 9,885 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 50MP मेन कैमरा से लैस होकर आ सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी इसमें दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी से फोन लैस होगा जो कि 10,000mAh तक हो सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। यह IP68, IP69 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है।
Tags: