Realme मोबाइल न्यूज़: Realme कंपनी अपने सबसे दमदार स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह Realme GT 7 Pro होगा जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। Realme का नया फोन अगले महीने नवंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाला भारत का पहला फोन बनेगा। इस Realme मोबाइल में क्या खास है और इसकी कीमत क्या होगी, इसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं, जो लीक्स और अनुमान पर आधारित है।
Realme GT 7 Pro India Launch
Realme GT 7 Pro को चीन में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ दिनों बाद ही इस मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि Realme इसे नवंबर के दूसरे हफ्ते तक भारतीय बाजार में पेश कर देगी। जैसे ही realme GT 7 Pro India Launch Date सामने आएगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।
Realme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन
डिजाइन
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को माइक्रो-क्वाड-कर्व डिजाइन पर बनाया जाएगा जिसमें ढलान वाले किनारे देखने को मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक फ्रंट पैनल पर सैमसंग के इको OLED प्लस पैनल का इस्तेमाल किया गया है और बैक पैनल को मल्टी-लेयर हॉट-फोर्जिंग AG प्रोसेस के जरिए बनाया गया है। इस तकनीक की वजह से यह मोबाइल तापमान और दबाव को झेलने में सक्षम होगा।
डिस्प्ले
Realme GT 7 Pro में 8T LTPO 1.5K स्क्रीन मिलेगी, जिसका साइज 6.7 इंच तक हो सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 6000nits लोकल पिक ब्राइटनेस मिलेगी और मोबाइल 120% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करेगा। इस कलर गैमट पर अभी तक कोई मोबाइल नहीं आया है। फोन में दिया गया सैमसंग OLED पैनल सिर्फ 1fps लो-फ्लिकर रेट मिलेगा, जो कमाल का व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। वहीं, फोन में क्वालकॉम अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
प्रोसेसर
Realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर वाला फोन होगा। यह 3 नैनोमीटर फैब्रिकेशन और ओरियन CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें एड्रेनो GPU और हेक्सागन NPU शामिल हैं। यह 8-कोर प्रोसेसर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलने की क्षमता रखता है, जो फोन की परफॉर्मेंस को 45% तक बढ़ा सकता है। यह चिपसेट 24GB LPDDR5x RAM + UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है और इसमें Wi-Fi 7 और Snapdragon X80 5G मॉडेम-RF सिस्टम के साथ-साथ FastConnect 7900 भी है जो नेटवर्क क्षमता को बढ़ाता है।
मेमोरी
पावरफुल प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए Realme GT 7 Pro में दमदार RAM भी दी जाएगी। चर्चा है कि यह Realme मोबाइल 16GB RAM को सपोर्ट करेगा जो LPDDR5x RAM तकनीक पर काम करेगा। इससे मल्टीटास्किंग स्मूथ और आसान हो जाएगी। वहीं मोबाइल के सबसे बड़े वेरिएंट में 1TB तक की मेमोरी दी जा सकती है जो UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक के साथ होगी। भारतीय बाजार को देखते हुए फोन के बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
कंपनी ने Realme GT 7 Pro को 'AI पावरहाउस' कहा है। यह फोन realme UI 6.0 पर लॉन्च होगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। इस मोबाइल की AI क्षमता काफी दमदार होगी, जिसमें AI स्केच टू इमेज, AI मोशन डेब्लर, AI गेम सुपर रेजोल्यूशन और AI टेलीफोटो अल्ट्रा क्लैरिटी जैसे AI फीचर्स शामिल होंगे। ये इमेज एडिटिंग, स्केच मेकिंग और मोबाइल गेमिंग को आसान और उपयोगी बनाएंगे।
कैमरा
Realme GT 7 Pro को ट्रिपल हाइपरइमेज+ रियर कैमरा सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस फोन में F/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो सेंसर होगा जो पेरिस्कोप लेंस का भी काम करेगा। इस मोबाइल में मिलने वाले AI टेलीफोटो अल्ट्रा क्लैरिटी फीचर से 60X जूम पर ली गई तस्वीरें भी काफी क्लियर आएंगी। वहीं फोन में 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट भी मिलेगा।
बैटरी
Realme GT 7 Pro पावर बैकअप के मामले में भी दमदार होगा। इस स्मार्टफोन को 6,500mAh की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यह सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड बैटरी होगी जो आम मोबाइल फोन में मिलने वाली लिथियम-आयन बैटरी से काफी बेहतर है। यह करंट को कंट्रोल करता है, तेजी से चार्ज करता है, ज्यादा बैकअप देता है और लंबी बैटरी हेल्थ के साथ आता है। वहीं, इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।
Realme GT 7 Pro की कीमत
यह साफ है कि Realme GT 7 Pro कंपनी द्वारा अब तक लाए गए सभी स्मार्टफोन में सबसे पावरफुल और सबसे तेज होगा। इस फ्लैगशिप मोबाइल फोन को 60 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि 12GB वाले realme GT 7 Pro की कीमत करीब 55,000 रुपये और 16GB रैम वाले मॉडल की कीमत 65,000 रुपये से ऊपर जा सकती है।