OnePlus 13s की Price और Features हुआ लीक, इस कीमत में हो सकता लॉन्च
इस कीमत में हो सकता है लॉन्च
TeOnePlus 13s की कीमत और फीचर्स लीक, इस कीमत में लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोनchnology प्रौद्योगिकी: OnePlus 13s जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कॉम्पैक्ट होने के बावजूद यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जून 2025 में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T का रीब्रांडेड वर्जन होगा। स्मार्टफोन कई कलर्स के साथ AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आइए जानते हैं इसकी डिटेल।
कितनी हो सकती है कीमत?
भारत में OnePlus 13s की कीमत 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है। फोन को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। अमेरिकी मार्केट में कंपनी स्मार्टफोन को करीब 649 डॉलर की कीमत में लॉन्च करेगी। वहीं, UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात में इसकी कीमत AED 2,100 हो सकती है।
डिजाइन और कस्टमाइजेशन
कंपनी OnePlus 13s में नया डिजाइन लेकर आ रही है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और कैमरे के लिए पंच-होल कट-आउट होगा। वॉल्यूम और पावर बटन स्मार्टफोन के दाईं ओर होंगे। पहले जो अलर्ट स्लाइडर था, उसे अब एक नए बटन से बदल दिया गया है, जिसे 'प्लस' कहा जाता है। अलर्ट स्लाइडर की तरह, यह बटन स्मार्टफोन को साइलेंट, वाइब्रेशन और रिंगिंग मोड में रखने में मदद करेगा। यह एक शॉर्टकट के रूप में भी काम करेगा, जिससे यूजर कैमरा और अन्य फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
यह बटन कुछ हद तक iPhone के एक्शन बटन जैसा है। OnePlus 13s को तीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन स्मार्टफोन में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा, जो दमदार परफॉर्मेंस देगा। फोन में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, कंपनी फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा देगी।