नई दिल्ली: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 17 सीरीज को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जा सकता है। देश में इस वर्ष जुलाई में Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि भारत में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17c को लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 और Oppo Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट हो सकता है। थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर Oppo Reno 17 की मॉडल नंबर - CPH2975 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की एक इमेज भी लीक हुई है। Oppo Reno 17 में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है।
चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Oppo Reno 17 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। Oppo Reno 16 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।