12000mAh बैटरी वाला पावर बैंक मिलेगा 100W Super Flash चार्जिंग भारतीय बाजार में जल्द लांच होगा

Update: 2024-06-24 07:22 GMT

Super Flash Chargingटेक न्यूज़ : वनप्लस 27 जून को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी का फोन वनप्लस ऐस 3 प्रो भी पेश किया जाएगा, जो लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। इसके साथ ही कंपनी अपना नया पावर बैंक भी लॉन्च करेगी। यह पावर बैंक 12000mAh की बैटरी क्षमता के साथ आएगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। कंपनी ने इस पावर बैंक को चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है, जहां इसके कई और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी पता चला है।

वनप्लस के इस अपकमिंग पावर बैंक को चीन की ई-कॉमर्स साइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है। 12000mAh की बड़ी पावर क्षमता वाला यह चार्जिंग डिवाइस स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस को काफी तेजी से चार्ज कर सकेगा। ITHome के मुताबिक, यह क्लाउड ग्रीन और सिल्वर विंग व्हाइट कलर ऑप्शन में आने वाला है। यह रेक्टेंगुलर शेप में है और इसे डुअल टोन फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें 1 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 1 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है। इसमें पावर बटन भी दिया गया है जिससे इसे ऑन/ऑफ किया जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक इससे पोर्टेबल लैपटॉप भी चार्ज किए जा सकेंगे। हालांकि, यह किन लैपटॉप के साथ कम्पैटिबल होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसी इवेंट में OnePlus Ace 3 Pro भी लॉन्च होने वाला है। फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,100mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 मेन सेंसर मिल सकता है।
फोन में रियर साइड पर 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के साथ कुल तीन कैमरे हो सकते हैं। कंपनी इस इवेंट में OnePlus Pad Pro टैबलेट भी लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी का पहला प्रो टैबलेट होगा। यह Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है। OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 3K रेजोल्यूशन दिया जा सकता है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। यह 16GB रैम के साथ आ सकता है। इस टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 9,510mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Tags:    

Similar News

-->