Oppo Reno 12F 5G ,5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च

Update: 2024-06-18 08:16 GMT
Oppo Reno मोबाइल न्यूज़ : ओप्पो स्मार्टफोन की पॉपुलर सीरीज में कंपनी अगला एडिशन ओप्पो रेनो 12F के तौर पर उतारने जा रही है। फोन कई लीक्स और सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है। फोन का मॉडल नंबर CPH2637 बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में TDRA (UAE) सर्टिफिकेशन और SIRIM (मलेशिया) सर्टिफिकेशन में देखा गया था। फोन को BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। फोन के दोनों वर्जन लॉन्च किए जा सकते हैं, यानी 4G के साथ इसका 5G वर्जन भी मार्केट में आ सकता है। फोन में ग्रे, ग्रीन और ऑरेंज शेड्स संभव हैं। 4G फोन में NFC सपोर्ट नहीं होगा, जबकि 5G मॉडल में NFC फीचर होने की खबर आई है। अब लॉन्च से पहले
OPPO Reno 12F 5G को पॉपुलर बेंचमार्क लिस्टिंग में भी देखा गया है।
OPPO Reno 12F 5G की लॉन्चिंग 18 जून को होने की उम्मीद है। लॉन्च से ठीक पहले फोन गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आया है। गीकबेंच में इसका मॉडल नंबर CPH2637 है, जो दूसरे सर्टिफिकेशन से भी मेल खाता है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 677 पॉइंट स्कोर किए हैं, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 1415 पॉइंट स्कोर किए हैं। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 के साथ आने की संभावना है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जिसमें दो कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 6 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस के साथ माली-G57 GPU का ज़िक्र किया गया है।
फोन में 8GB रैम का ज़िक्र किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 14 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आने वाला है। इससे पहले फोन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। जिसके मुताबिक इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। फोन Oppo Reno 11F 5G का सक्सेसर होगा। Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच का AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 पर काम करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ आता है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। लेटेस्ट अपडेट के लिए गैजेट्स 360 से जुड़े रहें।
Tags:    

Similar News

-->