Oppo Pad 3 ,11.6 इंच बड़े डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Update: 2024-12-07 07:08 GMT
Oppo Pad 3 टेक न्यूज़: वनप्लस जल्द ही एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकता है। इस कथित टैबलेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग आदि ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि आने वाला टैबलेट ओप्पो पैड 3 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। ओप्पो पैड 3 को कंपनी ने नवंबर में चीन में लॉन्च किया था। आइए अब जानते हैं कि इस नए टैबलेट में कंपनी किन फीचर्स के साथ बदलाव करके इसे पेश करने वाली है। वनप्लस कथित तौर पर एक नए टैबलेट पर काम कर रहा है। इसे टैबलेट का स्टैंडर्ड वर्जन
बताया जा रहा है।
यानी यह प्रो मॉडल नहीं होगा, जैसा कि हालिया अफवाहों में बताया जा रहा था। वीबो पर एक पोस्ट के जरिए टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस कथित टैबलेट की डिटेल शेयर की है। इसमें 11.6 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 2.8K रेजोल्यूशन होगा जो 2,800x2,000 पिक्सल के साथ आ सकता है। एलसीडी डिस्प्ले वाले इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
प्रोसेसर को लेकर टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 SoC दे सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 9520mAh की बैटरी हो सकती है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने यहां टैबलेट के मॉनिकर के बारे में भी बात नहीं की है। साथ ही टैबलेट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वनप्लस का यह टैबलेट ओप्पो पैड 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसमें 11.61 इंच का 2.8K IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 ओएस दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। टैबलेट की कीमत CNY 2,099 (करीब 24,400 रुपये) से शुरू होती है।
Tags:    

Similar News