Oppo Enco Buds 2 : 28 घंटे लंबी बैटरी लाइफ और Lilac Blue कलर के साथ लॉन्च

Update: 2024-06-07 09:49 GMT
Oppo Enco Buds टेक न्यूज़  :ओप्पो ने अपने पॉपुलर ईयरबड्स Enco Buds 2 को नए कलर वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने इन TWS ईयरबड्स को अगस्त 2022 में लॉन्च किया था। उस समय ईयरबड्स को ब्लैक, और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। उसके बाद एक और कलर लाइम ग्रीन आया। लेटेस्ट वेरिएंट को Lilac Blue में पेश किया गया है। आइए जानते हैं नए Oppo Enco Buds 2 को किस कीमत पर और कहां से खरीदा जा सकता है। Oppo Enco Buds 2 का नया कलर वेरिएंट Lilac Blue नाम से आया है।
इन्हें Oppo Website के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत फिलहाल 1599 रुपये है।
Oppo Enco Buds 2 में 10mm टाइटेनियम ड्राइवर्स हैं, जिनकी ड्राइविंग सेंसिटिविटी 101dB तक है और फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है। इनमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ब्लूटूथ 2.5 सपोर्ट दिया गया है। जिससे ये 10 मीटर की रेंज में आसानी से कनेक्ट रह सकते हैं।
Oppo Enco Buds 2 ईयरबड्स AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनमें 80ms तक की लो लेटेंसी रेट है। इन्हें गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इनमें AI बेस्ड नॉइस कैंसलेशन भी दिया गया है। म्यूजिक बड्स में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए इन्हें IPX4 रेटिंग भी दी गई है। बड्स में 40mAh की बैटरी है। चार्जिंग केस की बैटरी 460mAh की है। ये सिंगल चार्ज पर 28 घंटे तक चल सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->