नई दिल्ली: Oppo A7 Pro लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है। फोन मार्केट में अगले हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी इसका खास फीचर रहने वाला है। इसी के साथ इसका डिस्प्ले भी चर्चा में है जो OLED पैनल से लैस होगा। फोन में स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं Oppo A7 Pro के लॉन्च से पहले और क्या जानकारी सामने आ रही है।
Oppo A7 Pro Launch Date
Oppo A7 Pro मार्केट में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। खासतौर पर फोन के फीचर्स में इसकी लम्बी बैटरी और इसकी मजबूती की चर्चा है। घरेलू मार्केट में फोन की एंट्री सबसे पहले होगी। चीन में इसके लॉन्च की तैयारी शुरू हो चुकी है।
Oppo A7 Pro Price, Sale
Oppo A7 Pro चीन में 11 सितंबर को दस्तक देगा। फोन की कीमत चीनी मार्केट में 2,000 युआन (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है। कथित तौर पर अपकमिंग स्मार्टफोन की सेल 11 सितंबर से शुरू (via) होगी। टिप्स्टर @TechHome100 ने फोन के मुख्य संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं।
Oppo A7 Pro Specifications (Leaked)
Oppo A7 Pro फीचर्स, स्पेसिफिकेशन विभिन्न सर्टिफिकेशंस के माध्यम से लीक्स में छाए हुए हैं। फोन की TENAA लिस्टिंग कहती है कि PYE110 मॉडल नम्बर वाले फोन में 6.57 इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है। इसमें OLED पैनल मिलने वाला है। फोन स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलने वाला है।
फोन के प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग दावे हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप आने की बातें हो रही हैं। प्रोसेसर ऑक्टाकोर रहने वाला है। चिप को 8GB तक LPDDR4X रैम, 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है। मैमोरी कार्ड की मदद से एक्सपेंडेबल स्टोरेज 2TB तक भी जा सकती है। फोन में इन्फ्रारेड ब्लास्टर का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
कैमरा की बात करें तो Oppo A7 Pro के अंदर 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल रह सकता है। साथ में LED फ्लैश भी मिलेगा। Oppo A7 Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन का वजन 206 ग्राम के करीब बताया जा रहा है। मोटाई में यह 8.8mm का हो सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग देखने को मिल सकती है।
Tags: