सिर्फ इन्हीं आईफोन को मिलेगा iOS 17 का अपडेट

देखें पूरी लिस्ट

Update: 2023-06-05 15:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Apple का आज यानी पांच मई को बड़ा इवेंट होने वाला है। एपल के इस WWDC 2023 इवेंट में हार्डवेयर प्रोडक्ट समेत iOS 17 भी लॉन्च होने वाला है। एपल का यह डेवलपर कॉन्फ्रेंस 9 जून तक चलने वाला है। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे होगी और इवेंट का लाइव प्रसारण एपल के यूट्यूब चैनल पर वेबसाइट पर होगा। इस इवेंट में एपल अपना पहला वर्चुअल रियलिटी हेडसेट भी लॉन्च कर सकता है। iOS 17 इस इवेंट का हीरो प्रोडक्ट होगा जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। आइए हम उन आईफोन की लिस्ट देखते हैं जिन्हें iOS 17 का अपडेट मिल सकता है। आपको बता दें कि एपल पांच साल तक अपने प्रोडक्ट के लिए अपडेट जारी करता है।

iPhone 8

iPhone 8 Plus

iPhone XS/XS Max, iPhone XR

iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max

iPhone 12, 12 mini, iPhone 12 Pro, and 12 Pro Max

iPhone 13, 13 mini, iPhone 13 Pro, and 13 Pro Max

iPhone SE (2022)

iPhone 14, iPhone 14 Plus

iPhone 14 Pro/14 Pro Max

Apple iOS 17 के संभावित फीचर्स

iOS 17 का कोड नेम “Dawn” बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि iOS 17 को एपल के अपकमिंग रियलिटी हेडसेट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा iOS 17 नाय कंट्रोल सेंटर मिलेगा। स्वाइप डाउन में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा नाउ प्लेइंग के लुक भी में भी बदलाव नजर आएगा। फाइंड माय एप और वॉलेट एप के लिए भी अपडेट मिलेगा। iOS 17 के साथ हेल्थ एप में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार मूड और इमोशन को भी ट्रैक करने वाला फीचर मिलेगा। कहा जा रहा है कि पहली बार एपल आईपैड के लिए हेल्थ एप रिलीज करेगा। फिलहाल हेल्थ एप केवल आईफोन पर उपलब्ध है। इसके अलावा iOS 17 के साथ थर्ड पार्टी एप स्टोर का सपोर्ट मिल सकता है।

Tags:    

Similar News

-->