OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू

Update: 2026-06-29 13:15 GMT
नई दिल्ली: OnePlus Nord Buds 4 बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च हुए थे और आज से इन ईयरबड्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो गई है। Nord Buds 4 में 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड दिया गया है। इन ईयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में 54 घंटे तक चल सकती है। ईयरबड्स IP55 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और पसीने से बचाव होता है। आइए Nord Buds 4 की कीमत से लेकर ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord Buds 4 Price
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। ईयरबड्स आज से बिक्री के लिए वनप्लस की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गए हैं। ईयरबड्स लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,099 रुपये की खास कीमत पर उपलब्ध हैं।
OnePlus Nord Buds 4 Features
OnePlus Nord Buds 4 में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं। और ये ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट करते हैं। इनमें ट्रांसपेरेंट मोड भी दिया गया है। इनमें क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन और AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन भी शामिल है। यूजर्स AI एसिस्टेंट चालू करके अलार्म, रिमाइंडर, मौसम, AI प्रॉम्प्ट आदि का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही साथ इसमें AI ट्रांसलेट में पर्सनल इंटरप्रेटर मिलता है। यूजर्स कुछ OnePlus फोन के साथ इस्तेमाल करके रियल-टाइम ट्रांसलेशन पा सकते हैं।
Nord Buds 4 में 62mAh की बैटरी और केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। ANC ऑन होने के साथ बैटरी 6.5 घंटे तक चलती है और केस के साथ 27 घंटे तक चलती है। वहीं ANC ऑफ होने बैटरी 13 घंटे तक और केस के साथ 54 घंटे तक चल सकती है। यूजर्स 10 मिनट चार्ज करके 11 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक पा सकते हैं। ईयरबड्स IP55 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और पसीने से बचाव होता है। डाइमेंशन के मामसे में ईयरबड्स की लंबाई 29.56 मिमी, चौड़ाई 19.69 मिमी, मोटाई 22.63 मिमी और वजन 4.3 ग्राम है।
Tags:    

Similar News