OnePlus करने वाला है अबतक का सबसे बड़ा धमाका, एकसाथ लॉन्च करेगा

Update: 2024-08-03 14:06 GMT
OnePlus मोबाइल न्यूज़ : वनप्लस ने इस साल अपने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी का लेटेस्ट फोन वनप्लस नॉर्ड 4 है। अब कंपनी दो और नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग फोन के नाम वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो हैं। कंपनी ने अभी तक इन फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसी बीच टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में वनप्लस ऐस 5 सीरीज के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर की हैं।
लीक के मुताबिक ये दोनों फोन इस साल के आखिर में मार्केट में एंट्री लेंगे। नए फोन में कंपनी अल्ट्रा-लार्ज सिलिकॉन बैटरी और फ्लैगशिप चिपसेट देने वाली है। नई सीरीज के फोन का डिजाइन भी ऐस 3 सीरीज से अपग्रेड होने की उम्मीद है। अपकमिंग एस5 सीरीज में वनप्लस ऐस 5वी स्मार्टफोन भी शामिल हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ नॉर्ड 4 वनप्लस ऐस 3वी का ही ट्वीक्ड वर्जन है। ऐसे में उम्मीद है कि ऐस 5 स्मार्टफोन नॉर्ड 5 के नाम से भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है।
जनवरी 2025 में हो सकती है भारत में एंट्री
कंपनी अपने ऐस 5 सीरीज के स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च करने जा रही है। इसके बाद ये ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेंगे। कंपनी ने अपने ऐस 3 फोन को ग्लोबल मार्केट में वनप्लस 12आर नाम से लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि ऐस 5 को चीन के बाद वनप्लस 13आर नाम से लॉन्च किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस वनप्लस एस5 को इस साल अक्टूबर या नवंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री जनवरी 2025 में हो सकती है।
Tags:    

Similar News

-->