अब 380 दिन के लिए मिलेगा ये रिचार्ज प्लान, मिलेगा 600GB डेटा

Bsnl recharge plan, Bsnl recharge plan 2025,

Update: 2025-05-12 07:59 GMT

प्रौद्योगिकी टेक्नोलॉजी : BSNL ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पुरानी पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जगह कंपनी नई AI-बेस्ड सर्विस लॉन्च करने जा रही है, जिसे खास तौर पर एंटरप्राइज कस्टमर्स के फीडबैक के आधार पर डिजाइन किया गया है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मदर्स डे के खास मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर लॉन्ग-टर्म प्लान की वैलिडिटी बढ़ाकर 380 दिन कर दी है, जो पहले सिर्फ 365 दिन के लिए वैलिड थी। यह ऑफर 7 मई से 14 मई तक सीमित है और सिर्फ BSNL की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से रिचार्ज करने पर ही वैलिड होगा।
बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले प्लान में अब 380 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी
बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान अब 365 की जगह 380 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा (देश में कहीं भी) के अलावा इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग, प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस और कुल 600 जीबी डेटा भी मिलता है।
बीएसएनएल के 1,499 रुपये वाले प्लान में वैलिडिटी बढ़ी
बीएसएनएल का 1,499 रुपये वाला प्लान आमतौर पर
336 दिनों की वैलिडिटी
के साथ आता है। लेकिन अब मदर्स डे ऑफर के तहत इसकी वैलिडिटी बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है।
बंद होगी PRBT सर्विस, AI से मिलेगी नई सुविधा
बीएसएनएल ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पुरानी पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जगह कंपनी नई AI आधारित सेवा शुरू करने जा रही है, जिसे खास तौर पर एंटरप्राइज ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि फरवरी में ग्राहक खोने के बाद बीएसएनएल ने मार्च में शानदार वापसी की और 49,177 नए ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या अब 9.10 करोड़ हो गई है। फरवरी में कंपनी ने करीब 5.67 लाख ग्राहक खोए थे।


Tags:    

Similar News