अब बदलेगा फोन चलाने का एक्सपीरियंस, Android 13 की होगी एंट्री!

Update: 2022-02-19 09:29 GMT

इस हफ्ते की शुरुआत में, गूगल ने अपना पहला Android 13 डेवलपर प्रिव्यू जारी किया है। "Tiramisu" कोडनेम के साथ एंड्रॉइड 13, एंड्रॉइड 12 द्वारा पेश किए गए कई सारे फीचर्स पर बदलाव लाता है। हालांकि Android 13 अभी केवल अपनी प्रारंभिक अवस्था में है, लेकिन लगता है कि शाओमी पहले से ही तय कर चुकी है कि किन डिवाइस में Android 13 मिलेगा और किसमें नहीं। इस बाद की पुष्टि Xiaomiui.net ने की है।

दरअसल Xiaomiui.net ने MIUI टीम के भीतर अपने अंदरूनी संपर्कों का उपयोग करके एंड्रॉइड 13 प्राप्त करने के लिए एलिजिबल शाओमी डिवाइस की एक लिस्ट तैयार की है। ध्यान दें कि Xiaomi ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने डिवाइसेस के लिए एंड्रॉइड 13 रोलआउट का खुलासा नहीं किया है, इसलिए Xiaomi की आधिकारिक घोषणा से पहले बदलाव हो सकते हैं।
Xiaomiui.net की एंड्रॉइड 13 एलिजिबिलिटी लिस्ट में Xiaomi, Redmi और Poco जैसे फोन शामिल हैं जो सभी MIUI को अपने यूजर इंटरफेस के रूप में उपयोग करते हैं। नीचे लिस्ट में देखें किन डिवाइस में नया ओएस मिलेगा और किन्हें नहीं मिलेगा...
Xiaomi के डिवाइसेज जिन्हें Android 13 मिलेगा
- Mi 10S
- Mi 11/Pro/Ultra
- Mi 11i/11X/11X Pro
- Xiaomi 11X/HyperCharge
- Xiaomi 11T/Pro
- Xiaomi 12 / Pro / Lite / 12X
- Mi 11 Lite 4G/5G/LE/Lite NE 5G
- Xiaomi MIX 4 / MIX 5 / MIX 5 PRO
- Xiaomi MIX FOLD
- Xiaomi CIVI
- Xiaomi Pad 5 Series
Redmi के डिवाइसेज जिन्हें Android 13 मिलेगा
- Redmi 10/Prime/2022/Prime 2022
- Redmi Note 10/10S/Pro/Pro Max/Pro 5G
- Redmi Note 10T/10 5G
- Redmi Note 11/NFC/11S/Pro 4G/Pro 5G
- Redmi Note 11 Pro / Pro+ / 11E Pro
- Redmi Note 11T/11 5G/4G
- Redmi K40/Pro/Pro+/Gaming
- Redmi K50/Pro/Gaming/Gaming Lite
POCO के डिवाइसेज जिन्हें Android 13 मिलेगा
- POCO F3/GT
- POCO X3 GT / X3 Pro
- POCO F4/Pro/GT
- POCO M3 Pro 5G /M4 Pro 5G/M4Pro 4G
- POCO C4
डिवाइस जिन्हें Android 13 मिल सकता है
- Redmi K30 Pro / Zoom Edition
- Redmi K30S Ultra
- POCO F2 Pro
- Mi 10 / Pro / Ultra
- Mi 10T / Pro
- Redmi Note 8 2021
दुर्भाग्य से, Xiaomi डिवाइसेस की एक लिस्ट भी है जिन्हें अपडेट प्राप्त नहीं होगा। हालांकि, जैसा कि Android 13 रोलआउट अभी भी अपने प्लानिंग स्टेज में है, हो सकता है कि Xiaomi रोलआउट में कई और डिवाइस जोड़ने पर पुनर्विचार करे।
ऐसे डिवाइस जिन्हें नहीं मिलेगा Android 13
- Redmi 9 / Prime / 9T / Power
- Redmi Note 9 / 9S / Pro / Pro Max
- Redmi Note 9 4G / 5G / 9T 5G
- Redmi Note 9 Pro 5G
- Redmi K30 4G/5G/Ultra/K30i 5G/Racing
- POCO X3 / NFC
- POCO X2 / M2 / M2 Pro
- Mi 10 Lite/Youth Edition
- Mi 10i/10T Lite
- Mi Note 10 Lite

Tags:    

Similar News

-->