Motorola जल्द लॉन्च करेगा G55 5G और G35 5G स्मार्टफोन

Update: 2024-08-21 14:24 GMT
Motorola मोबाइल न्यूज़ : मोटोरोला लगातार अपनी G-सीरीज के नए स्मार्टफोन पेश कर रहा है। G45 5G को आज लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, अब दो और स्मार्टफोन सामने आए हैं। ये Moto G55 5G और Moto G35 5G नाम से मार्केट में एंट्री पा सकते हैं। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर डिवाइस के कलर ऑप्शन, रैम और स्टोरेज की जानकारी मिली है। आइए आगे जानते हैं डिटेल्स।
Moto G55 5G, Moto G35 5G स्टोरेज और कलर ऑप्शन (लीक)
Moto G55 5G और Moto G35 5G के बारे में जानकारी मिली है।
लीक के मुताबिक, Moto G55 5G 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। जिसमें ग्रे, ग्रीन और पर्पल जैसे ऑप्शन शामिल हैं।
Moto G35 5G की बात करें तो इसे 4GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB जैसे तीन वेरिएंट में लाया जा सकता है।
G35 5G फोन के लिए यूजर्स को रेड, ग्रीन और ब्लैक जैसे तीन रंग मिल सकते हैं।
Moto G35 5G डिटेल्स (अपेक्षित)
Moto G35 5G को पहले बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा जा चुका है।
डिवाइस ने सिंगल-कोर राउंड में 743 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,363 पॉइंट स्कोर किए। इसमें करीब 8GB रैम दी जा सकती है।
आने वाले मोटो फोन में 2.00 गीगाहर्ट्ज पर चार कोर और 2.21 गीगाहर्ट्ज पर चार कोर वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
फोन को संभवतः माली G57 GPU और UniSoC T760 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो अपकमिंग मोटो फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित हो सकता है।
अन्य लिस्टिंग के अनुसार, Moto G35 5G में 4,850mAh की बैटरी हो सकती है। जिसे 5,000mAh के तौर पर बेचा जा सकता है। इसके 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की भी संभावना है।
Moto G35 5G पिछले मॉडल Moto G34 का सक्सेसर साबित हो सकता है। जिसे करीब 10,999 रुपये में बेचा जाता है।
आपको बता दें कि यह पहली बार है जब Moto G55 5G के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। इसलिए इसके अन्य डिटेल्स कुछ समय बाद आ सकते हैं। हालांकि, यह पिछले मॉडल Moto G54 5G का अपग्रेड हो सकता है। जिसमें FHD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7020 SoC, 50MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई थी।
Tags:    

Similar News

-->