मोबाइल न्यूज  : Motorola ने नया स्मार्टफोन Moto X50 Ultra लॉन्च कर दिया है। चीन में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी अधिकतम चमक 2500 निट्स है। फोन 4500mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है। साथ ही 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। इसमें IP68 रेटिंग भी है जो इसे धूल और पानी प्रतिरोध प्रदान करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
मोटो एक्स50 अल्ट्रा की कीमत
मोटोरोला का मोटो इसका 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 4299 युआन (लगभग 50,000 रुपये) में आता है। जबकि टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1 टीबी स्टोरेज के साथ 4699 युआन (लगभग 54,000 रुपये) में आता है। इसे नॉर्डिक वुड, फॉरेस्ट ग्रे वेगन लेदर और पीच फ़ज़ जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है। फोन को लेनोवो की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं, फोन की बिक्री 24 मई से होगी।
मोटो एक्स50 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन
मोटो एक्स50 अल्ट्रा में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 2500 निट्स है। मोटोरोला ने सुरक्षा के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस लगाया है। स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है। यह एंड्रॉइड 14 पर ऑपरेट होता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। इसी लेंस का उपयोग मैक्रो शॉट्स के लिए भी किया जा सकता है। तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3X ज़ूम फीचर है। कंपनी के मुताबिक, फोन 100x तक ज़ूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में यह 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
बैटरी क्षमता 4500mAh है. इसमें 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। साथ ही इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 7 802.11ax, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C सपोर्ट करता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी हेड ट्रैकिंग सपोर्ट के साथ डॉल्बी एटमॉस भी दिया गया है।
Tags: