नई दिल्ली: Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है। Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है। आइए Moto G Max, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite
कीमत और स्टोरेज
Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2344x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Moto G Max एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Vivo T5x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Moto G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
Moto G Max में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo T5x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।
Tags: