32GB रैम और 20 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Microsoft ने लॉन्च किये धांसू लैपटॉप

Update: 2025-02-01 12:20 GMT
Laptop लैपटॉप न्यूज़ : माइक्रोसॉफ्ट ने दो नए लैपटॉप सरफेस और सरफेस प्रो लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन डिवाइस को बिजनेस लैपटॉप के तौर पर पेश किया है। इन्हें कंपनी के Copilot+ PC लाइनअप के तहत लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इनमें रेडमंड-बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इन लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 प्रोसेसर हैं। कंपनी का दावा है कि ये वर्कफ्लो को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। लैपटॉप में 32 जीबी तक की रैम है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन
के बारे में।
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो, सरफेस लैपटॉप की कीमत
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो की कीमत 1,499.99 डॉलर (करीब 1,30,000 रुपये) से शुरू होती है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप की कीमत भी 1,499.99 डॉलर है। दोनों डिवाइस 18 फरवरी से चुनिंदा रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Microsoft Surface Pro, Surface लैपटॉप स्पेसिफिकेशन
Microsoft Surface Pro में 13 इंच (2880 × 1920 पिक्सल) पिक्सलसेंस फ्लो डिस्प्ले है। कंपनी ने डिस्प्ले के लिए LCD और OLED ऑप्शन दिए हैं। लैपटॉप का डायनेमिक रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन IQ सर्टिफिकेशन भी है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी के साथ आता है। डिवाइस में Intel Core Ultra Ultra 7 268V चिपसेट के साथ 32GB LPDDR5x रैम और 1TB Gen 4 SSD स्टोरेज है। लैपटॉप विंडोज 11 प्रो पर चलता है। इसके अलावा डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X एलीट चिपसेट वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।
Surface Pro का डाइमेंशन 287 x 209 x 9.3mm है और इसका वजन 872 ग्राम है। लैपटॉप में 1440p क्वाड एचडी सरफेस स्टूडियो फ्रंट फेसिंग कैमरा और 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रा एचडी रियर फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसमें 2W स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं और एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट भी है। इसके अलावा सरफेस कनेक्ट पोर्ट और एक सरफेस प्रो कीबोर्ड पोर्ट भी दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 7 भी दिया गया है।
यह 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। कंपनी ने Microsoft Surface Laptop को 13.8 इंच और 15 इंच साइज में लॉन्च किया है। इसमें भी एक जैसा प्रोसेसर दिया गया है। यहां एक जैसे रैम, स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। इसका छोटा स्क्रीन मॉडल 301 x 225 x 17.5mm डायमेंशन के साथ आता है। इसका वजन 1.35kg है। यह 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
Tags:    

Similar News

-->