एपल डिवाइस पर सुन सकेंगे क्लासिकल हिट्स

Update: 2023-03-29 07:32 GMT

एप्पल : भारत में Apple के हजारों यूजर्स है, जो इसके अलग-अलग प्रोडक्ट्स और सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। एपल म्यूजिक भी इन्हीं में से एक है। इसकी मदद से यूजर्स अपने मनपसंद गानों को सुन सकते हैं और अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

फिलहाल हम एक नए ऐप के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो एपल म्यूजिक का हिस्सा है, लेकिन इससे काफी अलग है। हम बात कर रहे हैं एपल म्यूजिक क्लासिकल ऐप की, जिसे एपल ने हाल ही में लॉन्च किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

बता दें कि कंपनी ने पहले ही इस ऐप की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। बता दें कि Apple म्यूजिक क्लासिकल ऐप को कंपनी 28 मार्च को सभी iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू करने वाली थी, लेकिन टाइमजोन के आधार पर, ऐप एशियाई देशों, ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे कुछ क्षेत्रों में जल्दी आ गया। यानी कि कुछ रीजन में ऐप जल्दी शुरू हो गया। अब, ऐप दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे एपल ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News