नई दिल्ली : बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Lava Bold N4 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी मिलेगी। देश में पिछले महीने Lava Bold N4 Lite को पेश किया गया था।
आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Lava Bold N4 Pro 5G को 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड और ब्लू कलर के विकल्प होंगे। Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी।
Lava Bold N4 Pro 5G में फ्लैट रियर पैनल है। इसमें ऊपर बाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश सहित चार कटआउट हैं। इसमें फ्लैट मिड-फ्रेम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें फ्रंट पर कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
भारत में पिछले महीने के अंत में Lava Bold N4 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का प्राइस 8,099 रुपये का है। Lava Bold N4 Lite में 6.56 इंच LCD टचस्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर UNISOC 9863A का इस्तेमाल किया गया है। Lava Bold N4 Lite में 3 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 Go पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Lava Bold N4 Lite में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे।