Jio का नया प्लान: 365 दिन, 900GB+ डेटा और अनलिमिटिड 5G कॉलिंग

Update: 2026-02-20 14:00 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: हिंन्दी समाचार,Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को भर भरकर बेनिफिट्स देते हैं। कंपनी के ये प्लान ऐसे रीचार्ज पैक हैं जिनसे अपग्रेड करवाने के बाद आपको सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है। साथ ही फ्री बेनिफिट्स की तो भरमार है। आइए जानते हैं जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से।
Jio Rs 3599 Plan
Jio अपने 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में 3599 रुपये का शुरुआती प्लान पेश करती है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट कनेक्शन चलता रहता है लेकिन स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। प्लान में यूजर को रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं।
प्लान में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है।
Jio Rs 3999 Plan
Jio अपने 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में कंपनी 3999 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान 365 दिनों तक 2.5G डेटा देता है। डेली बेसिस पर अनलिमिटिड लोकल/एसटीडी कॉलिंग की भी सुविधा है। प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री हैं। इसके साथ में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी प्लान के साथ दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ JioTV, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया है।
FanCode Subscription
जियो अपने 3999 रुपये के प्लान के साथ FanCode सब्सक्रिप्शन देती है। इसके माध्यम से यूजर FanCode OTT ऐप का एक्सेस पाता है जिस पर लाइव स्पोर्ट्स देखे जा सकते हैं। FanCode OTT ऐप पर Formula 1 रेसिंग जैसे लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। कंपनी के ये दोनों ही प्लान लगभग समान बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अंतर केवल OTT ऐप्स के एक्सेस का है। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News