Jio का धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट
Technology प्रौद्योगिकी:Jio अपने सब्सक्राइबर्स को तीन महीने का JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन बिना किसी एडिशनल कॉस्ट ऑफर कर रहा है। सब्सक्राइबर्स MyJio ऐप के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटर के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioSaavn Pro का एक्सेस पा सकते हैं। ये लिमिटेड-पीरियड ऑफर है। ये ऑफर देश में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए इस महीने के अंत तक वैलिड है। यूजर्स को सारे JioSaavn Pro बेनिफिट्स मिलेंगे जैसे एड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग, अनलिमिटेड डाउनलोड्स और अनलिमिटेड JioTunes का एक्सेस। JioSaavn Pro मंथली प्लान्स की शुरुआत 89 रुपये से होती है।
Jio का 3-महीने वाला JioSaavn Pro ऑफर कैसे क्लेम करें?
तीन महीने का फ्री JioSaavn Pro ऑफर इंडिया में यूजर्स के लिए MyJio ऐप पर देखा गया है। ऑफर क्लेम करने के लिए, Jio यूजर्स MyJio ऐप ओपन करें और ऑफर्स स्टोर में जाएं। इसके बाद वे एक बैनर देखेंगे जिस पर लिखा होगा 'JioSaavn Pro – 3 Months Free.' यूजर्स फिर उस बैनर पर टैप करके कोड जनरेट कर सकते हैं और उसे JioSaavn ऐप या वेबसाइट पर रिडीम कर सकते हैं।