नई दिल्ली : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11i का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। iQOO Z11 सीरीज में यह चौथा स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा iQOO Z11x और iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया है।
Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने बताया है कि नए स्मार्टफोन को 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11i के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को मुफ्त iQOO TWS 5i मिलेगा। iQOO Z11i को तीन कलर्स - Desert Gold, Qingfeng Green और Ink Shadow में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। iQOO Z11i की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo Y60 का iQOO Z11i रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। iQOO Z11i में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। iQOO Z11i में 6,500 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
भारत में मार्च में iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को Prismatic Green और Titan Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।