नई दिल्ली: iQOO Z11 लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। फोन को कंपनी आज, गुरूवार, 20 अगस्त को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन के साथ नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स भी लॉन्च होंगे। iQOO Z11 के लॉन्च से पहले फोन का प्राइस लीक हो गया है। यह एक मिडरेंज फोन होगा जो भारत में 30 हजार रुपये के करीब कीमत में मिल सकता है। फोन में कई खास फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। रियर में 50MP मेन कैमरा है जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन में लम्बे बैकअप वाली बैटरी मिलेगी। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में अभी तक की खास बातें।
iQOO Z11 Launch in India
iQOO Z11 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Amazon पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे का बताया गया है। Amazon पर इसके लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है जिस पर फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस रिवील कर दिए गए हैं। इसके अलावा iQOO.com पर भी फोन लिस्ट कर दिया गया है। फोन खरीद के लिए Amazon, और iQOO Online Store पर उपलब्ध होगा। यह दो रंगों में लॉन्च होने जा रहा है।
iQOO Z11 Price in India
iQOO Z11 एक मिडरेंज फोन बताया गया है जिसकी कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की कीमत को लीक किया है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि फोन भारत में 31,499 रुपये की कीमत में लॉन्च होगा। यह कीमत सभी तरह के ऑफर लगाकर बताई गई है। यानी इसमें बैंक ऑफर्स को भी शामिल किया गया है।
iQOO Z11 Specifications
iQOO Z11 के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। फोन में कई हाइलाइट्स देखने को मिलेंगे जिसमें इसका डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह एक AMOLED पैनल बताया गया है जिसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलने वाली है।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में Dimensity 7500 SoC होगा जिसके साथ में कंपनी 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज दे सकती है। फोन में 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स और 3 साल तक मुख्य एंड्रॉयड अपडेट्स देने का वादा ब्रांड की ओर से किया गया है।
iQOO Z11 कैमरा सेटअप देखें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलने वाला है। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। साथ में दूसरा कैमरा भी है जो कि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग भी है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आने वाला है।