iQOO Z10 Turbo+ की लॉन्च डेट कन्फर्म, दो और डिवाइस होंगे साथ में लॉन्च

Update: 2025-07-31 09:31 GMT
Chinese smartphone चाइनीज स्मार्टफोन : iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन Z10 Turbo+ और TWS Air 3 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये डिवाइसेज 7 अगस्त को चीन में लॉन्च होंगे। Z10 Turbo+ में 8000mAh बैटरी Dimensity 9400+ चिप और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ TWS और 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक भी पेश किया जाएगा। भारत में लॉन्च की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Z10 Turbo+ और TWS Air 3 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कर दिया है। कंपनी पहले ही इस अपकमिंग फोन से जुड़े कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स टीजर के जरिए साझा कर चुकी है। अब इसके कलर ऑप्शन भी सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी एक नया पावर बैंक भी लॉन्च करने जा रही है। हालांकि इन प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
iQOO Z10 Turbo+ , TWS Air 3 Pro: लॉन्च डेट
चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, iQOO Z10 Turbo+ को 7 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन्स- पोलर ग्रे, क्लाउड व्हाइट, और डेजर्ट में आएगा।
Tags:    

Similar News