नई दिल्ली: iQOO ने चीन में अपने नए iQOO TWS 5e ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें iQOO Neo 11 Ultra और iQOO Z11S के साथ पेश किया है। नए TWS ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन साउंड यूनिट, 35dB इंटेलिजेंट ANC और AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें स्पैटियल ऑडियो और 42ms तक की लो गेमिंग लेटेंसी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ iQOO TWS 5e कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
iQOO TWS 5e की चीन में कीमत 149 युआन (करीब 1,800 रुपये) रखी गई है। ईयरबड्स को Electric White और Sharp Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इनके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
iQOO TWS 5e में 11mm हाई-रिजॉल्यूशन साउंड यूनिट दी गई है। ईयरबड्स AAC, SBC और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें Monster Sound गेमिंग ऑडियो और DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड भी दिया गया है। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से चार अलग-अलग साउंड प्रोफाइल में से चुन सकते हैं, जिनमें वोकल, बास और ट्रेबल पर फोकस करने वाले मोड शामिल हैं।
कम्पैटिबल कंटेंट के लिए इनमें Spatial Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर साउंड को ज्यादा चौड़े और थ्री-डायमेंशनल साउंड फील्ड में पेश करता है। नॉइज कैंसिलेशन के लिए iQOO TWS 5e में 35dB Intelligent Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इसके अलावा कॉलिंग के दौरान आवाज को साफ रखने के लिए AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 दिया गया है। ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें वियर डिटेक्शन और टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से म्यूजिक प्लेबैक, कॉल और अलग-अलग लिसनिंग मोड को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि गेमिंग के दौरान लेटेंसी 42ms तक कम हो सकती है।
iQOO TWS 5e को कम्पैटिबल iQOO और Vivo डिवाइसेज के साथ BlueOS इकोसिस्टम के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो iQOO TWS 5e का हर ईयरबड 11.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ ANC बंद होने पर कुल प्लेबैक टाइम 50 घंटे तक बताया गया है। चार्जिंग केस को चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है। हर ईयरबड का वजन करीब 4.1 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस का साइज 63×47.8×27.3mm और पूरे सेट का वजन करीब 40.7 ग्राम है।