नई दिल्ली: Apple iPhone को एक बार फिर से दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन का तमगा हासिल हुआ है। हर साल Counterpoint रिसर्च दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी करती है। इसमें Apple का iPhone कई बार अपनी जगह बना चुका है। लेकिन iPhone 17 अपने पुराने मॉडल से भी दो कदम आगे मिला है। iPhone 16 की तुलना में iPhone 17 के चाहने वाले ज्यादा मिले हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है पॉपुलर स्मार्टफोन्स की यह नई लिस्ट।
iPhone 17 को दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में सबसे अव्वल नम्बर मिला है। Counterpoint Research हर साल की तिमाही में एक लिस्ट जारी करती है जिसमें पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग की जाती है। iPhone 17 ने इस तिमाही में 6 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया है जो कि iPhone के लिए पिछले साल की इसी तिमाही में 4 प्रतिशत था। इस बार की लिस्ट में 10 सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स एपल और सैमसंग के ही आए हैं।
iPhone 17 को इस बार ज्यादा मार्केट शेयर मिलने की बड़ी वजह यह हो सकती है कि फोन में अबकी बार कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जो कि पिछले मॉडल में 60Hz था। साथ ही इसमें OLED डिस्प्ले यूजर्स को उपलब्ध हो गया। स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ने भी अबकी बार ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है। दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Apple के 5 हैंडसेट्स शामिल हैं। इसमें पहला नम्बर iPhone 17 का है। iPhone 17e को सातवां स्थान मिला है जबकि iPhone 16 को दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।
iPhone 17 की टक्कर में किसी का नाम आता है तो वो सबसे पहले Samsung की S26 सीरीज का आता है। इसमें भी सीधी तुलना Galaxy S26 Ultra से होती है जिसे इस लिस्ट में चौथा नम्बर मिला है। क्योंकि तीसरे नम्बर पर iPhone 17 Pro मौजूद है और दूसरे नम्बर पर iPhone 17 Pro Max आया है। Samsung इस लिस्ट में पांच पायदानों पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाई है। Galaxy S26 स्टैंडर्ड मॉडल को लिस्ट में 9वां स्थान मिला है। फ्लैगशिप सीरीज को केवल दो ही स्लॉट इसमें मिल पाए। Xiaomi इस बार इस लिस्ट में अपने लिए कोई भी जगह हासिल नहीं कर पाई।
मिडरेंज में Galaxy A07 4G सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है। यह फोन पांचवें नम्बर पर रहा। जिसके बाद छठवें नम्बर Galaxy A17 5G रहा। सातवें स्थान पर iPhone 17e आया है। जबकि Galaxy A17 4G को 8वें नम्बर पर जगह मिली है। कुल मिलाकर, इस तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में 11% की गिरावट आई है। CounterPoint का मानना ​​है कि यह गिरावट लगातार हो रही मैमोरी की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से है। मैन्युफैक्चरर्स अब अपने सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले स्मार्टफोन्स पर ही संसाधनों को इस्तेमाल कर रहे हैं।
Tags: