iPhone 16 का कैमरा जो सीधे DCLR को देगा टक्कर, कैप्चर बटन समेत फोन में फीचर

Update: 2024-08-24 09:30 GMT
 iPhone 16मोबाइल न्यूज़: iPhone 16 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा होगा, जो सीधे DCLR को टक्कर देगा। जानिए कैमरे के क्या होंगे फीचर्स। Apple के iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max सितंबर में लॉन्च होने वाले हैं। इससे पहले इन फ्लैगशिप के फीचर्स लीक हो रहे हैं।
iPhone 16 में हो सकता है मैक्रो फोटोग्राफी फीचर
iPhone 16 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा होगा, जो सीधे DCLR को टक्कर देगा। लीक्स के मुताबिक iPhone 16, iPhone 16 Pro में पहली बार मैक्रो फोटोग्राफी फीचर आ सकता है।
प्राइमरी लेंस में 1x और 2x जूम
iPhone 16, iPhone 16 Plus के प्राइमरी लेंस में 1x और 2x जूम हो सकता है। साथ ही इसमें अल्ट्रावाइड 0.5x जूम हो सकता है।
प्रो सीरीज में हो सकता है 48 MP का प्राइमरी लेंस
iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max में 48 MP का प्राइमरी लेंस हो सकता है। साथ ही इसमें 2x ऑप्टिकल जूम होगा। साथ ही, दोनों मॉडल में 12 MP 5x टेलीफोटो लेंस हो सकता है।
3K 120 FPS रिकॉर्डिंग का सपोर्ट
iPhone 16 के प्रो मॉडल Dolby Atmos के साथ 3K 120 FPS रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। वहीं, पावर बटन के नीचे कैप्चर बटन हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->