IPhone 16 सीरीज, जानिए अमेरिका-जपान कौन-कौन से देश है लिस्ट में शामिल

Update: 2024-09-06 12:24 GMT
IPhone मोबाइल न्यूज़ : 9 सितंबर को Apple भारत समेत दुनियाभर में अपने iPhone 16 लाइनअप को पेश कर रहा है। इस बार कंपनी AI और तमाम अपग्रेडेड फीचर्स के साथ नए iPhone लेकर आ रही है। It's Glotime इवेंट में चार मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जो iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max होंगे। iPhone 16 सीरीज को लेकर यूजर्स में जबरदस्त क्रेज है। वहीं, कुछ लोगों के मन में सवाल है कि किस देश में iPhone 16 सीरीज सबसे सस्ती कीमत पर लॉन्च होगी।
किस देश में सस्ता है iPhone?
कुछ ऐसे देश हैं जहां Apple के iPhone भारत से सस्ती कीमत पर मिल रहे हैं। इन दिनों Apple की iPhone 16 सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में जहां iPhone सस्ते मिल रहे हैं, तो जाहिर है कि इन देशों में Apple का नया लाइनअप भी सस्ता होगा।
अमेरिका
अमेरिका में iPhone खरीदने के लिए भारत के मुकाबले काफी कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यहां iPhone 15 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (करीब 67,000 रुपये) है। इस लिहाज से iPhone 16 भी यहां सस्ती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
जापान
जापान भी एक ऐसा देश है जहां Apple के iPhone ही नहीं बल्कि दूसरे गैजेट भी सस्ते मिलते हैं। यहां iPhone 14 और iPhone 15 दोनों ही सस्ते मिलते हैं।
दुबई
जो लोग iPhone 16 को सस्ती कीमत पर खरीदना चाहते हैं। उनके लिए दुबई भी अच्छा विकल्प है। क्योंकि यहां भी iPhone भारत समेत कई देशों से सस्ते हैं।
कनाडा
कनाडा में भी iPhone सीरीज के सभी मॉडल की कीमतें कम होंगी। लॉन्च के बाद यह देश कम कीमत में iPhone खरीदने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।
9 सितंबर को आ रही है iPhone 16 सीरीज
iPhone 16 सीरीज के लिए ग्लोटाइम इवेंट का आयोजन किया जाएगा। 9 सितंबर को आयोजित हो रहे इस इवेंट की शुरुआत रात 10:30 बजे होगी। इसे कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल, वेबसाइट और Apple TV पर लाइव देखा जा सकेगा। आईफोन के अलावा इवेंट में नई स्मार्टवॉच और रिप्लेस किए गए एयरपॉड्स भी लॉन्च किए जाएंगे।
Tags:    

Similar News

-->