Samsung Galaxy S24 FE के मॉडल नम्बर के साथ सामने आई जानकारी

Update: 2024-04-28 04:58 GMT
नई दिल्ली : Samsung Galaxy S24 FE कंपनी की Galaxy S24 सीरीज का Fan Edition फोन होगा। कंपनी ने Galaxy S23 सीरीज के लिए भी यह एडिशन लॉन्च किया था। फ्लैगशिप सीरीज के फोन का हल्का वर्जन इसे कहा जाता है। खबर है कि यह फोन साल के अंत तक कंपनी लॉन्च कर सकती है। अब इस फोन को एक ऑनलाइन लिस्टिंग में देखा गया है।
Samsung Galaxy S24 FE को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S24 FE को मॉडल नम्बर SM-S721B, SM-S721U, SM-S721W, और SM-S721N के साथ देखा गया है। यहां दावा किया गया है कि कंपनी फोन को अमेरिका, कोरिया, कनाड़ा में भी लॉन्च करेगी। यानी ग्लोबल लॉन्च के साथ इन देशों में भी फोन बेचा जाएगा।
लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। साथ ही, कंपनी की ओर से भी ऐसा कोई संकेत इस फोन को लेकर अभी तक नहीं दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि कंपनी फोन को साल के अंत में या 2025 की शुरुआत में पेश कर सकती है। पिछले हफ्ते ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसका कोडनेम R12 बताया गया था। यह कोडनेम पुराने मॉडल यानी Galaxy S23 FE से मेल खाता पाया गया था। Galaxy S23 FE का कोडनेम R11 था।
अप्रैल की शुरुआत में एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन इसके साधारण लॉन्च साइकिल से पहले ही रिलीज किया जा सकता है। कंपनी ने Samsung Galaxy S23 FE को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। इसका सक्सेसर 2024 की गर्मियों में आने के कयास लगाए गए थे। Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से फोन में 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400 के साथ आ सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
Tags:    

Similar News