Automobile बाजार में भारत की मजबूत पकड़

Update: 2026-07-04 12:13 GMT

technological प्रौद्योगिकीय : भारत का ऑटोमोबाइल बाजार लगातार तेजी से विस्तार कर रहा है और यह वैश्विक स्तर पर चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। देश में न सिर्फ पारंपरिक आंतरिक दहन इंजन (ICE) वाहनों की बिक्री बढ़ रही है, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और वैकल्पिक ईंधन जैसे इथेनॉल पर भी तेजी से काम हो रहा है।

वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऑटो बाजार से जुड़े ताजा आंकड़े इस अंतर को और स्पष्ट करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में पाकिस्तान में कुल 17,660 कारों की बिक्री हुई, जिसमें पैसेंजर कार, जीप और पिकअप कैटेगरी शामिल हैं। इसके मुकाबले भारत में इसी अवधि में 4,40,808 कारें बिकीं।

इस तरह भारत ने पाकिस्तान की तुलना में 4,23,148 अधिक कारों की बिक्री दर्ज की, जो लगभग 25 गुना ज्यादा है। यह अंतर दोनों देशों के ऑटोमोबाइल बाजार के आकार और मांग को साफ दर्शाता है।आंकड़ों की तुलना में एक और दिलचस्प तथ्य सामने आता है कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी पाकिस्तान की कुल मासिक बिक्री से अधिक है। मई में Maruti Suzuki Dzire की 24,546 यूनिट्स बिकीं, जो पाकिस्तान की कुल बिक्री से लगभग 6,800 यूनिट ज्यादा है।

इसके अलावा भारतीय बाजार में Kia और Toyota जैसी कंपनियां अकेले ही पाकिस्तान की कुल बिक्री से अधिक वाहन बेच देती हैं, जो भारत के मजबूत ऑटोमोबाइल सेक्टर को दर्शाता है।विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में बढ़ती आय, बेहतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और नए मॉडलों की उपलब्धता ने ऑटो बाजार को मजबूती दी है। वहीं पाकिस्तान में आर्थिक चुनौतियों का असर वाहन बिक्री पर साफ दिखाई देता है।

Tags:    

Similar News