नई दिल्ली: Huawei ने बाजार में आज अपना दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 Ultimate Design लॉन्च कर दिया है। यह फोन 10.2 इंच की 3K OLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। हुवावे के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Huawei Mate XT 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग ₹2.81 लाख), 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 21,999 (लगभग ₹3.09 लाख) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 21,999 CNY 23,999 (लगभग ₹3.38 लाख) है। इसके अलावा प्राइवेसी डिस्प्ले वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 24,999 (लगभग ₹3.52 लाख) है। टॉप-एंड कलेक्टर एडिशन वाले 16GB+2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 29,999 (लगभग ₹4.22 लाख) है। Mate XT 2 Ultimate Design डार्क ब्लैक, प्योर व्हाइट और जिन पर्पल कलर ऑप्शन में बेचा जाता है।
Huawei Mate XT 2 Ultimate Design में अनफोल्ड होने पर 10.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3K रेजोल्यूशन, 1-120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। वहीं फोल्ड होने पर 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4:3 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले प्राइवेसी स्क्रीन फीचर प्रदान करती है,जिससे साइड से कोई देख नहीं सकता है। इस फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB RAM दी गई है। Huawei का कहना है कि Mate XT 2 Ultimate Design में फोल्डिंग मैकेनिज्म को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इससे डिवाइस को फोल्ड करने पर डिस्प्ले सुरक्षित रहता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Mate XT 2 Ultimate Design के रियर में वेरिएबल अपर्चर, OIS सपोर्ट और RYYB कलर फिल्टर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड सुपरचार्ज और 50W वायरलेस सुपरचार्ज का सपोर्ट करती है। इस फोन में मोटाई अनफोल्ड होने पर 3.5 मिमी और वजन 299 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 + IP59 रेटिंग से लैस किया गया है।