WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, यहाँ जाने

Update: 2026-02-17 14:06 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में काफी लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। ऐसे में अगर आपका फोन खो गया है या आपने नया स्मार्टफोन खरीदा और आपकी पुरानी वॉट्सऐप चैट नजर नहीं आ रही है तो भी आप उसे वापिस पा सकते हैं। WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को अपनी चैट और मीडिया को गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप लेने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक प्रकार से यूजर्स के पास अपनी चैट की एक कॉपी होती है, जिसे आसानी से रीस्टोर किया जा सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अपनी WhatsApp चैट हिस्ट्री का बैकअप गूगल अकाउंट पर ले सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स चैट का बैकअप आईक्लाउड पर ले सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप चैट का बैकअप ले सकते हैं और रीस्टोर कर सकते हैं।
एंड्रॉइड पर WhatsApp चैट कैसे करें रीस्टोर
सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में वॉट्सऐप खोलना है।
उसके बाद थ्री डॉट मेनू पर टैप करना है।
फिर आपको सेटिंग्स खोलना है।
उसके बाद आपको चैट्स पर टैप करना है और चैट बैकअप का चयन करना है।
सबसे आखिर में आपको बैकअप पर टैप करना है।
ऑटोमैटिक बैकअप कैसे करें सेट
अपने एंड्रॉइड फोन पर वॉट्सऐप खोलना है।
सेटिंग्स में जाना है, फिर चैट्स, उसके बाद चैट बैकअप और बैकअप टू योर गूगल अकाउंट पर जाना है।
बैक शेड्यूल जैसे कि नेवर या ओनली वेन आई टैप बैकअप का चयन करना है।
उस गूगल अकाउंट का चयन करना है, जहां आप अपनी चैट्स सेव करना चाहते हैं।
अगर आपका कोई गूगल अकाउंट कनेक्टेड नहीं है तो ऐड अकाउंट पर टैप करना है और अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी है।
अगर आप अपने मोबाइल नेटवर्क डाटा का उपयोग करके अपनी चैट्स का बैकअप लेना चाहते हैं तो सेल्यूलर का उपयोग करके बैकअप का चयन करना है।
iOS पर WhatsApp चैट कैसे करें रीस्टोर
सबसे पहले आपको अपने आईफोन में वॉट्सऐप खोलना है।
अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
चैट्स पर टैप करना है।
चैट बैकअप का चयन करना है और बैकअप पर टैप करना है।
ऑटोमैटिक बैकअप कैसे करें सेट
सबसे पहले आईफोन में WhatsApp खोलना है और सेटिंग्स पर टैप करना है।
फिर चैट्स पर जाना है और चैट बैकअप पर टैप करना है।
ऑटो बैकअप पर टैप करना है और बैकअप की फ्रीक्वेंसी का चयन करना है।
आप बैकअप में वीडियो शामिल करना चाहते हैं या नहीं, उसका भी चयन कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News