नई दिल्ली: WhatsApp पर लोग अलग-अलग स्तर पर इस्तेमाल करते हैं, जैसे कुछ लोग सिर्फ आम बातचीत के लिए इस्तेमाल करते हैं को कुछ लोगों को काम और बिजनेस के लिए भी WhatsApp इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके चलते लोगों को चैट्स में आम गुड मॉर्निंग मैसेज और फोटो से लेकर फैमिली की फोटो, वीडियो फाइल और बड़े डॉक्यूमेंट्स तक सब कुछ देखने को मिलता है। इसका मतलब यह भी है कि यूजर्स का WhatsApp स्टोरेज जल्दी भर जाता है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कितनी इंटरनल स्टोरेज है, इसके आधार पर जल्द ही स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन नजर आ सकता है और उसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए स्टोरेज खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा बैकअप फेल हो जाता है जो क्लाउड स्टोरेज में कम जगह और ऐप में बहुत अधिक फाइल के चलते हो सकता है। आइए जानते हैं कि बिना रुकावट वॉट्सऐप का बेहतर अनुभव कैसे पाएं और इसके लिए ऐप के इन-बिल्ट स्टोरेज मैनेजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
WhatsApp स्टोरेज खाली करने के लिए स्टोरेज मैनेजर करें इस्तेमाल:
सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर WhatsApp खोलना है।
उसके बाद iOS पर नीचे दिए गए मीनू बार से यू मीनू आइटम पर टैप करना है या एंड्रॉयड पर ऊपर-दाएं कॉर्नर में थ्री-डॉट मीनू पर टैप करना है।
फिर सेटिंग्स में जाना है और उसके बाद नीचे स्क्रॉल करके स्टोरेज एंड डाटा और फिर मैनेज स्टोरेज पर जाना है।
स्टोरेज मैनेजर में जाने के बाद लॉर्जर देन 5MB फाइल्स सेक्शन पर टैप करना है। आपको जिनकी जरूरत नहीं है, उन फाइल या फॉरवर्डेड मैसेज को देख सकते हैं, चयन कर सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं।
किसी आइटम का चयन करने के बाद बस उस पर टैप करना है या सभी आइटम को डिलीट करने के लिए सिलेक्ट ऑल पर टैप करना है।
इसके बाद मैनेज स्टोरेज पेज पर वापस जाना है और फॉरवर्डेड मेनी टाइम्स वाले सेक्शन में जाना है।
अब आपको अलग-अलग ग्रुप्स में मिले सभी फॉरवर्डेड वीडियो, डॉक्यूमेंट और ऑडियो रिकॉर्डिंग नजर आएंगे, जिन्हें देख, चुन और डिलीट कर सकते हैं।
किसी आइटम का चयन करने के लिए उस पर टैप करना है या सभी आइटम को डिलीट करने के लिए सिलेक्ट ऑल पर टैप करना है।
जब फालतू फाइल डिलीट हो जाएंगी तो आपको उपयोग हुई स्टोरेज में काफी कमी दिखेगी, जिससे पता चलेगा कि आपके WhatsApp स्टोरेज का साइज पहले से कम हो गया है। अगर आपको और ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो आप अलग-अलग चैट्स में जाकर हर मीडिया आइटम को अलग-अलग डिलीट कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि डिलीट हुई फाइल आपके फोन की फोटो गैलरी या फाइल्स ऐप से भी डिलीट हो जाएंगी। तो इस काम को ध्यान से करना है।