ऑनर का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन मैजिक फ्लिप जल्द ही लॉन्च

Update: 2024-03-28 05:57 GMT
 टेक न्यूज़ : चीनी स्मार्टफोन निर्माता ऑनर का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन मैजिक फ्लिप जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हॉनर मैजिक 6 और मैजिक वी2 सीरीज को पिछले महीने आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) इवेंट में पेश किया गया था। कंपनी के मैजिक फ्लिप के बारे में कुछ लीक जानकारी मिली है। इसमें बड़ा डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हो सकते हैं।
टिप्सटर गुआन ने इस स्मार्टफोन की एक इमेज लीक की है। यह बड़े कवर डिस्प्ले के साथ ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। इसका डिस्प्ले मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा जैसा ही है। इसके नीचे ऑनर का लोगो है। इसका रियर पैनल वेगन लेदर फिनिश वाला हो सकता है। इसमें दायीं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसका पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर की तरह भी काम कर सकता है। हॉनर मैजिक फ्लिप को इस साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की थी। इसके साथ एक स्मार्ट रिंग भी लायी जा सकती है.
हॉनर मैजिक फ्लिप की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मैजिक वीएस, मैजिक वी2 और मैजिक वी जैसे बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन शामिल हैं। ऑनर मैजिक फ्लिप का मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी जेड फ्लिप 5, मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप और टेक्नो फैंटम वी फ्लिप 5जी से होगा।
कंपनी के मैजिक 6 सीरीज के स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित मैजिकओएस 8.0 पर चलते हैं। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC दिया गया है और ऑनर मैजिक V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया गया है। ऑनर के मैजिक 6 प्रो के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 यूरो (लगभग 1,16,600 रुपये) और मैजिक वी2 आरएसआर के 16 जीबी + 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,699 यूरो (2,42,000 रुपये) है। अनफोल्ड करने पर, ऑनर के मैजिक V2 RSR में 7.92-इंच की लचीली OLED स्क्रीन है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2,344 × 2.156 पिक्सल है। फोल्ड करने पर इसमें 6.43 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इन स्मार्टफोन में LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। पिछले कुछ सालों में फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
Tags:    

Similar News