10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले
Technology टेक्नोलॉजी: Honor की ओर से सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट कंपनी का बजट सेग्मेंट में आने वाला किफायती डिवाइस है जिसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अफॉर्डेबल प्राइस में कंपनी बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। यह मेटल बॉडी में आता है जिसकी मोटाई 7.25mm है। यह IPS LCD पैनल से लैस है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अंदर रियर में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। टैबलेट में 10,100mAh की विशाल बैटरी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Honor Pad X8b Price
Honor Pad X8b को कंपनी ने सउदी अरब में SAR 649 (लगभग 15000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। यह टैबलेट सिंगल स्पेस ग्रे कलर में आता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Honor Pad X8b Specifications
Honor Pad X8b में 11 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 207PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह टैबलेट 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें लो ब्लू लाइट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है। टैबलेट को मोटाई 7.25mm है और वजन 496 ग्राम है। यह वजन में हल्का है और स्लिम डिजाइन में मजबूत बॉडी के साथ पेश किया गया है।
Honor Pad X8b में क्वालकॉम का Snapdragon 680 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 4GB रैम, और 128GB की स्टोरेज दी गई है। टैबलेट के रियर में 5 मगापिक्सल का कैमरा है जो ऑटोफोकस के साथ आता है। टैबलेट में फ्रंट कैमरा भी है जो 5 मेगापिक्सल का है। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है। यह टैबलेट Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर रन करता है।
टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर वाला सेटअप मिलता है।