HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी
नई दिल्ली : HMD Pulse 2 सीरीज लॉन्च के करीब आती जा रही है। सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus, और Pulse 2 Pro को शामिल किया जा सकता है। HMD Pulse 2 सीरीज में Unisoc T615 चिपसेट बताया जा रहा है। सीरीज के स्मार्टफोन्स 5000mAh बैटरी से लैस हो सकते हैं। आइए HMD Pulse 2 के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें।
HMD Pulse 2 Series Specifications
HMD Pulse 2 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus, और Pulse 2 Pro को इसमें शामिल किया जा सकता है। Passionategeekz की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस रिवील किए गए हैं। HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus में कंपनी 6.67 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह IPS LCD पैनल बताया गया है। फोन में 120Hz तक रिफ्रेश मिल सकता है। HMD Pulse 2 को Black और Blue कलर्स में पेश किया जा सकता है। HMD Pulse 2 Plus को Apricot और Dark Blue कलर में पेश किया जा सकता है।
फोन Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकते हैं। साथ में कंपनी 6GB तक रैम, और 128GB तक स्टोरेज इनमें दे सकती है। फोन के रियर में 50MP मेन कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी कैमरा में अंतर बताया गया है जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 8MP का कैमरा होगा, वहीं HMD Pulse 2 Plus में फ्रंट में 13MP कैमरा मिल सकता है। दोनों ही फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। साथ में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
HMD Pulse 2 Pro में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 8GB तक रैम, और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिल सकती है। HMD Pulse 2 Pro के रियर में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। 8MP का सेकंडरी सेंसर यहां सपोर्ट में दिया जा सकता है। फोन में कंपनी फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। साथ में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन को कंपनी Midnight Black, Glacier Green, और Twilight Purple कलर्स में पेश कर सकती है।