Hisense S7N Canvas TV, 4K डिस्प्ले और गजब के स्मार्ट फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Update: 2024-07-22 06:57 GMT
Hisense S7N Canvas TV टेक न्यूज़ : Hisense ने नया Canvas TV लॉन्च किया है। यह कंपनी का S7N Canvas TV है जिसे दीवार पर आर्ट पीस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। TV की खासियत यह है कि जब यह इस्तेमाल में नहीं होता है तो खुद ही आर्ट फ्रेम में बदल जाता है। TV में ऐसे सेंसर लगे हैं जिससे यह कमरे में किसी व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेता है। यह Google TV पर चलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।
कंपनी ने कुछ महीने पहले Hisense S7N Canvas TV से पर्दा उठाया था। अब इसे बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। TV को अमेरिकी बाजार में पेश किया गया है। TV के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 999 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) है। जबकि 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,299.99 डॉलर (करीब 1,08,000 रुपये) है। इसे Amazon और Best Buy जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
Hisense S7N Canvas TV के स्पेसिफिकेशन Hisense S7N Canvas TV मैट स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी है। इसमें एक खास आर्ट मोड दिया गया है। जिसकी मदद से यह इस्तेमाल में न होने पर आर्टवर्क में बदल जाता है। यह 65 इंच के साइज में आता है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इसे सैमसंग के The Frame TV को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। S7N Canvas TV में 4K QLED डिस्प्ले है। इसमें 144Hz गेम मोड प्रो वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। यह 48Hz से 144Hz के बीच एडजस्ट होता रहता है। इसमें मल्टी-चैनल सराउंड साउंड और RGB लाइट सेंसर है।
यह सेंसर लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से कलर टेम्परेचर और स्क्रीन ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। स्मार्ट टीवी में मोशन डिटेक्टर भी दिया गया है। यह कमरे में किसी व्यक्ति की मौजूदगी होने पर अलग-अलग तरह के आर्टवर्क को रेगुलेट करता है। इसमें 4 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। इसमें RCA कंपोजिट वीडियो इनपुट और RF एंटीना पोर्ट भी है। टीवी बैकलिट वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ आता है।
Tags:    

Similar News

-->