टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्लेटफॉर्म ऑफर करती है। गूगल के जीमेल, ड्राइव, फोटोज, कॉन्टैक्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म यूजर का काम आसान कर देते हैं। हालाँकि, यदि आप Google के Android उपयोगकर्ता हैं, तो आपने एक बात पर ध्यान दिया होगा कि आपके स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उपकरणों में मौसम की जाँच करने के लिए ऐसी कोई सेवा उपलब्ध नहीं है। मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए यूजर को गूगल सर्च के विकल्प पर आना होगा। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि Google स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए मौसम की जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं कराता है। इसी कड़ी में एक नया अपडेट सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
Android यूजर्स के लिए आ रहा है अलग ऐप?
दरअसल Google के Wear OS में Weather ऐप की सुविधा है, जबकि Android स्मार्टफोन और टैबलेट को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं आया था। वेयर ओएस के लिए वेदर ऐप पिछले साल ही जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब गूगल अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट में भी Weather ऐप लाने जा रहा है। Google क्लॉक ऐप के 7.5 वर्जन में वेदर ऐप के बारे में नई जानकारी मिली है।
Android स्मार्टफ़ोन के लिए Google Weather ऐप कब आएगा?
नए ऐप की रिलीज डेट के बारे में अभी गूगल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि नया Google Weather ऐप Android 14 अपडेट के साथ लाया जा सकता है।
कैसे काम करेगा गूगल वेदर ऐप?
रिपोर्ट्स की मानें तो नया गूगल वेदर ऐप यूजर को स्थानीय मौसम के नतीजे दिखाएगा। इसके साथ ही कुछ जानकारियां घड़ी के होम स्क्रीन विजेट पर भी देखी जा सकती हैं। इसके अलावा यूजर मौसम की जानकारी के लिए ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह यूजर को किसी एक शहर में रहते हुए अपने स्थान के निम्न और उच्च तापमान को जानने में भी मदद करेगा। इसके अलावा ऐप की मदद से यूजर को नोटिफिकेशन में लो विजिबिलिटी, थंडरस्टॉर्म, हीट वेव जैसे मौसम की जानकारी मिलेगी।