Google की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, हेल्थ फीचर्स के साथ उपलब्ध; कीमत जानें
Technology टेक्नोलॉजी : Google ने Pixel Watch 4 को Made by Google इवेंट में लॉन्च किया है। ये दो साइज में आई है और इसमें Pixel Watch 3 जैसा डिजाइन दिया गया है। इसमें Gemini वॉयस असिस्टेंट एक्सेस 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स लॉस ऑफ पल्स डिटेक्शन और दूसरे हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Google Pixel Watch 4 को बुधवार को Made by Google इवेंट में लॉन्च किया गया। इसे दो साइज में पेश किया गया है और इसमें Pixel Watch 3 जैसा ही डिजाइन दिया गया है। Google के मुताबिक, Pixel Watch 4 से यूजर Gemini को क्विक एक्सेस कर सकते हैं और केवल कलाई उठाकर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स, लॉस ऑफ पल्स डिटेक्शन और दूसरे हेल्थ फीचर्स मौजूद हैं। ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 45 घंटे तक चल सकती है।
Google Pixel Watch 4 की भारत में कीमत
भारत में Google Pixel Watch 4 की कीमत 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट के लिए 39,900 रुपये से शुरू होती है। ये 45mm साइज में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 43,900 रुपये है। अमेरिका और दूसरे मार्केट्स में, कंपनी Pixel Watch 4 का LTE वेरिएंट भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 41mm और 45mm वेरिएंट्स के लिए क्रमशः $449 (लगभग 39,000 रुपये) और $499 (लगभग 43,400 रुपये) है।