मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! SIM को लेकर बदला यह नियम

Update: 2025-06-13 14:27 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: मोबाइल यूजर्स के लिए एक काम की खबर है। अब प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में स्विच करना और भी आसान हो गया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने नियमों में बदलाव करते हुए वो 90 दिन वाली लंबी वेटिंग लिमिट अब घटा दी है। यानी, अगर आपने हाल ही में प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच किया है और अब वापस जाने का मन है, तो अब आपको 30 दिन तक का ही इंतजार करना होगा। एक बार दोबारा स्विच करने के बाद फिर से 90 दिन का गैप जरूरी होगा, लेकिन ये शॉर्ट-टर्म फ्लेक्सिबिलिटी काफी काम आ सकती है।
DoT (दूरसंचार विभाग) ने अब ये मंजूरी दे दी है कि कोई भी यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कनेक्शन टाइप बदल सकता है, यानी चाहे आप पोस्टपेड से प्रीपेड गए हों या उल्टा। पहले ऐसा करने के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब, मान लीजिए आपने पोस्टपेड में स्विच किया और प्लान महंगा लगा या सर्विस पसंद नहीं आई, तो वापस प्रीपेड में आना पहले जितना मुश्किल नहीं होगा।
वहीं, अगर कोई यूजर 30 दिन के भीतर दोबारा कंवर्जन चाहता है तो OTP-बेस्ड प्रोसेस से यह भी संभव है। SIM या नंबर नहीं बदलेगा, बस पहचान वेरीफाई करनी होगी। हालांकि एक बार जब आप 30 दिन के अंदर दोबारा स्विच कर लेंगे, तो उसके बाद अगले कंवर्जन के लिए फिर से 90 दिन की लिमिट लागू होगी।
कुछ खास केसेज में, जैसे अगर कोई यूजर बहुत जरूरी कारण से बार-बार स्विच करना चाहता है, तो उसे फ्रेश KYC कराना पड़ेगा और इसके लिए उसे टेलीकॉम सर्विस सेंटर या POS (Point of Sale) पर जाना होगा।
जब भी कोई यूजर SIM टाइप बदलता है, टेलीकॉम कंपनी अब ये भी बताएगी कि अगली बार वो कब स्विच कर सकेगा, ताकि कन्फ्यूजन न रहे।
Tags:    

Similar News