नई दिल्ली : Father's Day अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का खास मौका होता है। अगर आप इस बार पारंपरिक गिफ्ट्स की बजाय कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में काम आए, तो टेक प्रोडक्ट्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आज मार्केट में ऐसे कई गैजेट्स और स्मार्ट डिवाइसेज मौजूद हैं जो फिटनेस, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और घर की सुविधा से जुड़े कामों को आसान बना सकते हैं। Smartwatch से लेकर Smart Air Purifier और AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज तक, कई ऐसे ऑप्शन हैं जो Father's Day पर एक यूजफुल गिफ्ट साबित हो सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे टेक गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप इस मौके पर अपने पिता को देने पर विचार कर सकते हैं।
E-Reader
अगर आपके पिता को किताबें पढ़ने का शौक है, तो E-Reader एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस कैटेगरी में Amazon Kindle, Kobo Clara और Kobo Libra जैसे डिवाइस आते हैं। इनकी मदद से हजारों किताबें एक ही डिवाइस में स्टोर की जा सकती हैं और ई-इंक डिस्प्ले लंबे समय तक पढ़ने के दौरान आंखों पर कम दबाव डालता है।
Samsung Bespoke AI AirDresser
अगर आप प्रीमियम कैटेगरी में कोई गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो Samsung Bespoke AI AirDresser पर भी विचार कर सकते हैं। यह डिवाइस कपड़ों को स्टीम और एयर टेक्नोलॉजी की मदद से फ्रेश, सैनिटाइज और डीओडोराइज करने का काम करता है। कंपनी के मुताबिक, इससे बार-बार ड्राई क्लीनिंग की जरूरत कम हो सकती है। AirDresser में AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जो कपड़ों की देखभाल को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह उन लोगों के लिए काम का हो सकता है जो अपने कपड़ों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखना चाहते हैं। डिवाइस BKC, मुंबई में कंपनी के स्टोर के साथ ऑफिशियल व थर्ड-पार्टी ऑनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
Smart Air Purifier
बढ़ते प्रदूषण के बीच Smart Air Purifier भी एक काम का गिफ्ट साबित हो सकता है। इस कैटेगरी में Dyson, Philips, Xiaomi, Sharp और Honeywell जैसे ब्रांड्स के मॉडल उपलब्ध हैं। कई डिवाइसेज रियल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग, HEPA फिल्ट्रेशन और स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
Saregama Carvaan Speakers
अगर आपके पिता पुराने हिंदी गाने सुनना पसंद करते हैं, तो Saregama Carvaan Speakers एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। इन डिवाइसेज में पहले से हजारों रेट्रो गाने मौजूद होते हैं। इसके अलावा कई मॉडल्स में FM रेडियो, Bluetooth और USB सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसका एक फायदा यह है कि यदि आपके पिता टेक्नोलॉजी से ज्यादा परिचित नहीं है, तो भी वे इस डिवाइस को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
Smart Health Devices
स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए Smart Health Devices भी अच्छे ऑप्शन हैं। इस कैटेगरी में Omron के BP मॉनिटर, Dr Trust के हेल्थ गैजेट्स, BeatXP और HealthSense के स्मार्ट वेटिंग स्केल, तथा Accu-Chek जैसे ग्लूकोज मॉनिटर शामिल हैं। इनकी मदद से यूजर्स घर बैठे कई जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक कर सकते हैं।