नई दिल्ली: Apple ने आखिरकार अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है. इसमें दो डिस्प्ले हैं और इसका नाम iPhone Duo है. इसके अलावा कंपनी ने iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया है. साथ ही कंपनी ने न्यू Watch series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 को भी पेश किया है.
iPhone Duo का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 से होगा. दोनों ही हैंडसेट को अनफोल्ड करने के बाद वाइड स्क्रीन मिलती है, जिसको पासपोर्ट स्टाइल हैंडसेट है. iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है.
iPhone Duo में कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है और इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का है. इस हैंडसेट में एयरोस्पेस ग्रेड का टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है.
Apple का कहना है कि इसके हिंज अन्य किसी फोल्डबल हैंडसेट से अलग है. इसमें कस्टम वेरिएबल टॉर्क प्रोफाइल, कार्बन सपोर्ट प्लेट और मैग्नेट को मिलाकर बनाया है. iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसको iPhone 18 Pro में भी इस्तेमाल किया जा चुका है. फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का फ्यूशन मेन कैमरा दिया है. साथ ही 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है.
iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी. इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट नाइटस्काई और स्टार व्हाइट कलर में लॉन्च किया है. टॉप एंड वेरिएंट 2TB के साथ आता है, जिसकी कीमत 4,49,900 रुपये है.
iPhone 18 Pro सीरीज के दो हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है, जिनके नाम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max है. जहां भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. 12 सितंबर से प्री बुकिंग शुरू होगी.
iPhone 18 Pro में पावरफुल और न्यू A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने बताया है कि यह iPhone 17 Pro की तुलना में 30 परसेंट ज्यादा फास्ट और पावर एफिसिएंट है. साथ ही कंपनी ने AI कैपिबिलिटीज को शामिल किया है.
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के अंदर 48MP Fusion Main कैमरा दिया है, जो वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है. इसकी मदद से यूजर्स को बेहतर कैमरा कंट्रोल्स मिलते हैं. इसकी मदद से यह हैंडसेट अन्य पुराने iPhone से काफी अलग है.
iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में थोड़ा बदलाव किए हैं. डाइनेमिक आइलैंड पहले की तुलना में ज्यादा छोटा दिया गया है. साथ ही नए कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें बरगंडी एक्सक्लूसिव कलर है.
Apple ने न्यू iPhone के अलावा स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया है, जिनके नाम Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 हैं. Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है. वहीं टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है.
Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है. Apple ने न्यू AirPods 5 को भी लॉन्च किया है, कंपनी का दावा है कि इसमें बेस्ट इन क्लास ओपन इयर एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन फीचर दिया है. शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है. वायरलेस चार्जिंग केस के साथ आने वाले AirPods 5 की कीमत 17,900 रुपये है.
Tags: