नई दिल्ली: Flipkart पर अगले महीने 9 तारीख से फेस्टिवल सीजन की बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर अन्य डिवाइसेज पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने माइक्रोसाइट के जरिए गूगल पिक्सल फोन पर मिलने वाली आगामी डील्स का खुलासा कर दिया है, जिसमें Google Pixel 11, Google Pixel 10a, Google Pixel 11 Pro XL, Google Pixel 11 Pro Fold और Google Pixel 11 Pro पर डील्स शामिल हैं। यहां हम आपको बिग बिलियन डेज सेल के दौरान Google Pixel स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 11
Google Pixel 11 फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ₹69,999 में मिलेगा। जबकि यह स्मार्टफोन (12GB+256GB) ₹89,999 में लॉन्च किया गया था। सेल की कीमत में ₹12,000 बैंक डिस्काउंट, ₹6,000 एक्सचेंज बोनस और ₹2,000 के सुपरक्वाइन शामिल हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प ₹5,833 से शुरू होता है। यह फोन पिस्ताशियो, हिबिसकस, फ्रॉस्ट और ओब्सिडियन कलर में उपलब्ध है।
Google Pixel 10a
Google Pixel 10a फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ₹39,999 में मिलेगा। जबकि यह स्मार्टफोन (12GB+256GB) ₹49,999 में लॉन्च किया गया था। सेल की कीमत ₹47,999 है, जिसमें ₹4,000 बैंक डिस्काउंट और ₹4,000 एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प ₹6,666 से शुरू होता है। यह फोन पिस्ताशियो, हिबिसकस, फ्रॉस्ट और ओब्सिडियन कलर में उपलब्ध है। Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Google Pixel 11 Pro XL
Google Pixel 11 Pro XL फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days Sale के दौरान ₹1,18,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि यह फोन ₹1,34,999 में लॉन्च किया गया था। Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। इसमें गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Google Pixel 11 Pro Fold
Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale में ₹1,70,999 से शुरू होगी, जिसमें अन्य ऑफर्स भी शामिल होंगे। जबकि Pixel 11 Pro Fold (16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट) ₹1,86,999 में लॉन्च हुआ था। Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 372 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.5 इंच की OLED Super Actua कवर डिस्प्ले आती है, जिसका 1080x2342 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Google Pixel 11 Pro
Google Pixel 11 Pro फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale के दौरान ₹1,03,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल होंगे। यह फोन इस साल ₹1,19,999 (12GB/25GGB स्टोरेज वेरिएंट) में लॉन्च किया गया था। Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x285 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स तक है। इसमें गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसरट दिया गया है।