नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि आपकी Instagram फॉलोअर लिस्ट में अनजान या संदिग्ध अकाउंट्स हैं और आप उन्हें हटाना चाहते हैं तो यह सबकुछ आसानी से हो सकता है। आज के समय में स्पैम और बॉट फॉलोअर्स बड़ी समस्य बन गए हैं, जिससे एंगेजमेंट और अकाउंट की सिक्योरिटी पर असर पड़ता है। अब Instagram यूजर्स को ऐसे फॉलोअर्स को आसानी से रिव्यू करने और हटाने की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी प्रदान करता है, जिससे यह साफ होता है कि स्पैम माने जाने वाले अकाउंट्स बिन यूजर की मंजूरी के फॉलो न कर पाएं। इससे यूजर को ज्यादा कंट्रोल मिलता है कि कौन उनकी प्रोफाइल कौन देख सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्पैम अकाउंट्स डिलीट और रिव्यू कैसे करें
जो अकाउंट्स स्पैम हो सकते हैं, उन्हें आपके फॉलोअर्स टैब में एक अलग लिस्ट में फिल्टर किया जाएगा।
अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाईं ओर प्रोफाइल या अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
अपनी फॉलोअर लिस्ट पर टैप करना है और फिर संभावित स्पैम पर टैप करना है।
रिक्वेस्ट को अप्रूव करने के लिए कंफर्म पर टैप करना है।
रिक्वेस्ट को रिजेक्ट करने के लिए डिलीट पर टैप करना है।
स्पैम अकाउंट कैसे हटाएं
आप उन सभी अकाउंट को हटा सकते हैं जिन्हें स्पैम के तौर पर फिल्टर किया गया है। हम उन्हें यह नहीं बताएंगे कि उन्हें आपके फॉलोअर्स की लिस्ट से हटा दिया गया है।
अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाएं कॉर्नर में प्रोफाइल या अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
अपनी फॉलोअर लिस्ट पर टैप करना है और फिर स्पैम पर टैप करना है।
रिमूव ऑल स्पैम फॉलोअर्स पर टैप करना है और फिर रिमूव पर टैप करना है।
अपने स्पैम फिल्टर कैसे करें एडजेस्ट
आप अपनी सेटिंग में स्पैम फिल्टर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाएं कॉर्नर में प्रोफाइल या अपनी प्रोफोइल फोटो पर टैप करना है।
ऊपर दाएं कॉर्नर में मीनू पर टैप करना है और फिर सेटिंग और प्राइवेसी पर टैप करना है।
फॉलोअर्स पर टैप करना है।
फिल्टर को ऑन या ऑफ करने के लिए स्पैम फॉलोअर्स फिल्टर के आगे टॉगल पर टैप करना है।
इंस्टाग्राम पर किसी फॉलोअर को कैसे हटाएं
अगर आपका अकाउंट प्राइवेट पर सेट है तो आप इंस्टाग्राम पर अपनी फॉलोअर लिस्ट से लोगों को हटा सकते हैं।
किसी फॉलोअर को हटाने के लिए अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए बाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है।
टॉप पर फॉलोअर्स पर क्लिक करना है।
जिस फॉलोअर को आप हटाना चाहते हैं, उसके दाईं ओर रिमूव पर क्लिक करना है और फिर कन्फर्म करने के लिए रिमूव पर क्लिक करना है।
जब आप किसी फॉलोअर को रिमूव करते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिलती है।