Dungarpur: गांधी जयंती पर होंगे 2 अक्टूबर को विविध आयोजन

Update: 2024-10-01 11:19 GMT
Dungarpur डूंगरपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विविध आयोजन किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 6.00 बजे प्रभात फेरी गांधी आश्रम से रवाना होगी। उसके पश्चात प्रातः 8.00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर डूंगरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 11.00 बजे जिला मुख्यालय पर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती सामुदायिक भवन राजपुर तथा समस्त ब्लॉक में अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस मनाया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->