Dungarpur डूंगरपुर। प्रबंध निदेशक, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार एवीवीएनएल वृत्त डूंगरपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 4 सितम्बर को प्रातः 10 बजे विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। एवीवीएनएल के प्रावैधिक सहायक कमलेश्वर जैन ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन एवं आम नागरिक संबंधित अधीक्षण अभियंता कार्यालय डूंगरपुर में उपस्थित होकर विद्युत संबंधित शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं।
Tags: