Junk बन जाएंगे Xiaomi, Redmi और Poco के दर्जनों स्मार्टफोन

Update: 2024-07-29 10:54 GMT
Technology टेक न्यूज़: Xiaomi, Redmi, Poco के करोड़ों यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने दर्जनों मोबाइल फोन को अपनी एंड ऑफ लाइफ (EOL) लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिसका मतलब है कि कंपनी अब इन स्मार्टफोन के लिए कोई भी सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करेगी। Xiaomi, Redmi और Poco ब्रांड के ये स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हैं और इन्हें लाखों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। कुछ साल पहले लॉन्च हुए ये फोन भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में भी शामिल रहे हैं। आइए जानते हैं Xiaomi, Redmi और
Poco ब्रांड के इन स्मार्टफोन
की पूरी लिस्ट
Xiaomi के ये फोन हो जाएंगे कबाड़
Xiaomi Mi 10S (चीनी वेरिएंट)
Xiaomi Mi 10 Pro (चीनी और ग्लोबल वेरिएंट)
Xiaomi Mi 10 (चीनी और ग्लोबल वेरिएंट)
Xiaomi Mi 10 Ultra (चीनी वेरिएंट)
Xiaomi Mi 11 Lite (जापानी वेरिएंट)
Redmi के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा सपोर्ट
Redmi Note 10 Pro (ग्लोबल वेरिएंट)
Redmi Note 10 (ग्लोबल वेरिएंट)
Redmi Note 10 5G (ग्लोबल वेरिएंट)
Redmi Note 10T (ग्लोबल वेरिएंट)
Redmi Note 8 (2021) (ग्लोबल वेरिएंट)
POCO का ये फोन भी शामिल
POCO M3 Pro 5G (ग्लोबल वेरिएंट)
EoL क्या है? जब किसी स्मार्टफोन या डिवाइस के लिए नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया जाता है, तो उसे EoL यानी एंड ऑफ लाइफ लिस्ट में शामिल कर दिया जाता है। आमतौर पर कोई भी कंपनी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की एक्सपायरी डेट नहीं बताती है, लेकिन जब स्मार्टफोन और टैबलेट आदि के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया जाता है, तो डिवाइस में बग और जरूरी सिक्योरिटी पैच नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से डिवाइस का इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं होता है। जिस तरह से इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, ऐसे में Xiaomi, Redmi और Poco की ये डिवाइस आपके लिए 'कबाड़' साबित हो सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->