Deepfake और Sextortion से निपटने के लिए Digital Saheli कैंपेन लॉन्च

Update: 2026-03-11 13:59 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने के लिए मददगार संस्था Digital Saheli को शुरू किया है। यह डीपफेक, सेक्सटॉर्शन और ऑनलाइन वायरल होने वाली मॉर्फ्ड या आपत्तिजनक फोटो या वीडियो जैसे साइबर क्राइम से जूझ रही महिलाओं की मदद के लिए तैयार किया गया है। पुलिस ने स्पेशल एंटी-डीपफेक और सेक्सटॉर्शन रैपिड रिस्पांस सेल और एक हेल्पलाइन 9999981002 शुरू किया है, जिसके बाद महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के मदद मांग सकती हैं। इस हेल्पलाइन पर महिलाएं अपने घरों से साइबर क्राइम की रिपोर्ट कर सकती हैं।
24 घंटे काम करेगी पुलिस
Digital Saheli में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 8 महिला पुलिस कर्मियों की एक टीम के साथ 24 घंटे काम करेगी। ग्रुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित महिला पुलिस स्टेशन में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा शुरू की गई इस सेल की स्थापना एक निजी संस्था रीत के साथ साझेदारी में की गई है। डिजिटल सहेली पहल से संबंधित जानकारी समेत स्थानीय पुलिस की अन्य सर्विस भी डिपार्टमेंट के चैटबॉट नंबर +91 95999 64777 के जरिए एक्सेस की जा सकती हैं।
तुरंत मिलेगी मदद
इस सेल की शुरुआत साइबर अपराधों का सामना कर रही महिलाओं को तुरंत मदद प्रदान करने के लिए हुई है। महिलाएं हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करके शिकायत कर सकती हैं, जिसके बाद यूनिट कंटेंट हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी और जरूरी होने पर कानूनी कार्यवाही शुरू करेगी। अगर कोई पीड़ित एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहती है तो वह डिजिटल सहेली से संपर्क कर सकती है। टीम 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक कंटेंट को संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। शिकायत करने वाली पीड़ितों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह प्लेटफॉर्म एक सुरक्षित और जवाबदेह डिजिटल रिपोर्टिंग मैकेनिज्म प्रदान करने के लिए भी डिजाइन किया गया है। कानूनी मदद के अलावा यह सेल पीड़ितों को ऑनलाइन शोषण से जुड़े अटैक से उबरने में मदद करने के लिए काउंसलिंग, मानसिक हेल्थकेयर और भावनात्मक सहायता भी प्रदान करेगा।
Tags:    

Similar News